कोरबा में हाईवोल्टेज ड्रामा, पत्नी से नाराज पति टावर पर चढ़ा ।News4u36

कोरबा में हाईवोल्टेज ड्रामा, पत्नी से नाराज पति टावर पर चढ़ा

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

कोरबा जिले के करमंदी गांव में एक युवक ने पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर हाईटेंशन टावर पर चढ़कर जमकर हंगामा किया। करीब 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़े युवक को देखकर गांव में हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, उरगा थाना क्षेत्र निवासी मुकेश सांडे का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता था। रोज-रोज के झगड़ों से परेशान होकर पत्नी मायके चली गई। इससे नाराज युवक ने उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसने ये खतरनाक कदम उठा लिया।

सोमवार शाम युवक नशे की हालत में हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया और ऊपर से चिल्लाने लगा। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना प्रभारी नवीन पटेल अपनी टीम के साथ पहुंचे, लेकिन ऊंचाई ज्यादा होने के कारण युवक की बात सुन पाना मुश्किल था।

पुलिस ने मोबाइल के जरिए युवक से संपर्क करने की कोशिश की। शुरुआत में वह बात करने को तैयार नहीं था और बार-बार बिजली के तार को छूने की धमकी दे रहा था। काफी समझाइश के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी से बात करवाई।

पत्नी ने शर्त रखी कि अगर युवक आगे से विवाद नहीं करेगा, तो वह घर लौट आएगी। इसके बाद युवक मान गया और करीब ढाई घंटे तक चले इस ड्रामे का अंत हुआ। नीचे उतरने के बाद पुलिस ने उसे अस्पताल भेज दिया।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन