
Janjgir Bus Accident: जांजगीर-चांपा। जिले में रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोरबा के जमनीपाली से रायगढ़ के सरिया जा रही यात्री बस करनाेद के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार करीब 50 लोग घायल हो गए, जिनमें 4 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, घटना बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में हुई। बस में लगभग 60 यात्री सवार थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से बस सड़क किनारे पलट गई, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत बम्हनीडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही बम्हनीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के कारण सड़क पर जाम लग गया था, जिसे बाद में साफ कराया गया। फिलहाल पुलिस हादसे की वजहों की जांच कर रही है।
