June 21, 2026
IPL में करोड़ों का दांव, राजनांदगांव में सट्टा गिरोह का पर्दाफाश
Advertisement Banner

राजनांदगांव। आईपीएल सीजन के बीच जिले में चल रहे ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ रुपए के खेल का पर्दाफाश किया है। बसंतपुर थाना क्षेत्र के शिकारीपारा इलाके में दबिश देकर इस अवैध कारोबार को पकड़ा गया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि बंगाली चाल इलाके में रहने वाला श्याम यादव मोबाइल के जरिए मैचों पर सट्टा चला रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से दो मोबाइल और 2500 रुपए नकद मिले।

जब्त मोबाइल की जांच में सामने आया कि हर गेंद और ओवर पर दांव लग रहा था। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की पड़ताल में करीब 2 करोड़ रुपए के सट्टे का हिसाब मिला, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी से जुड़े बैंक खातों को तुरंत फ्रीज कर दिया है।

इस गिरोह का मुख्य सरगना राकेश कुमार उमरे फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

यह कार्रवाई एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर की गई। आरोपी के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धाराओं में केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन सट्टे से दूर रहें। ऐसे मामलों में आर्थिक नुकसान के साथ कानूनी परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है। संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस या डायल 112 को सूचना दें।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन