
सिनेमाघरों में 17 अप्रैल को रिलीज हुई भूत बंगला इन दिनों दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है। अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने पहले भूल भुलैया जैसी हिट फिल्म दी थी।
अब मेकर्स ने फिल्म का नया गाना ‘ओ री ओ सांवरिया’ रिलीज कर दिया है, जिसमें तब्बू, अक्षय कुमार और जीशू सेनगुप्ता नजर आ रहे हैं। गाने को जावेद अली, श्रेया घोषाल और पृथ्वी गंधर्व ने अपनी आवाज दी है।
इस गाने में तब्बू का क्लासिकल डांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसकी तुलना मेरे ढोलना से कर रहे हैं, जिसे विद्या बालन पर फिल्माया गया था।
गाने का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है और इसके बोल यतीन्द्र मिश्रा ने लिखे हैं।
हॉरर-कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में वामिका गब्बी, राजपाल यादव, असरानी और परेश रावल भी अहम किरदार निभा रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म अब तक 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।
