June 22, 2026
दुर्ग: पड़ोसियों का कहर! घर में घुसकर मां-बेटी पर हमला, जहर पिलाने की कोशिश
Advertisement Banner

दुर्ग। भिलाई नगर थाना क्षेत्र के रुआबांधा HSCL कॉलोनी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी पर हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट के साथ-साथ जबरन जहर पिलाने की कोशिश की गई और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी गई।

पीड़िता के अनुसार, तीन महिलाएं और तीन युवक जबरन घर में घुस आए और मां-बेटी के साथ बुरी तरह मारपीट की। इस दौरान बेटी रेणु कुमारी को जबरन जहर पिलाने की कोशिश की गई, जबकि उसकी मां को भी गंभीर चोटें आईं।

इतना ही नहीं, आरोपियों ने युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर फैलाने की धमकी दी। साथ ही दुष्कर्म की धमकी भी दी गई। जाते-जाते आरोपियों ने दोनों के मोबाइल तोड़ दिए और घर में रखे पैसे व जरूरी कागजात भी ले गए।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था, जो अब हिंसक झगड़े में बदल गया।

तीन एफआईआर दर्ज, जांच जारी


मामले में भिलाई सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि यह पड़ोसियों के बीच का विवाद है, जिसमें मारपीट और झगड़े की घटना हुई है। इस पूरे मामले में कुल तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। दो रिपोर्ट अन्य पक्षों द्वारा रेणु चौधरी और उनकी मां के खिलाफ दर्ज कराई गई हैं, जबकि एक एफआईआर रेणु चौधरी की शिकायत पर दर्ज की गई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन