June 22, 2026
रायपुर आने से पहले अमित जोगी का आदेश—पोस्टर-बैनर तुरंत हटाएं
Advertisement Banner

रायपुर। अमित जोगी ने अपने समर्थकों से खास अपील की है कि उनके रायपुर आने पर किसी तरह का स्वागत प्रदर्शन न किया जाए। उन्होंने साफ कहा है कि एयरपोर्ट पर भीड़ न लगाएं और न ही पोस्टर, फ्लेक्स या बैनर लगाएं। अगर कहीं पहले से लगे हैं तो उन्हें तुरंत हटा दें।

अमित जोगी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि समर्थकों का प्यार उनके लिए बहुत मायने रखता है, लेकिन वे सादगी से मिलना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि शाम 5 से 7 बजे के बीच वे अपने घर पर लोगों से मुलाकात करेंगे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अपने लंबित न्यायिक मामले पर मीडिया से कोई बयान नहीं देंगे। उन्होंने समर्थकों से कहा कि अगर वे सच में उनका सम्मान करते हैं, तो उनकी इस इच्छा का पालन करें।

बता दें कि रामावतार जग्गी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट से अमित जोगी को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने फिलहाल उनके सरेंडर और जेल जाने पर रोक लगा दी है और मामले में CBI, राज्य सरकार और सतीश जग्गी को नोटिस जारी किया है। अब इस मामले की आगे सुनवाई साथ में होगी

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन