June 23, 2026
बलरामपुर में दर्दनाक हादसा: स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत, साथी गंभीर
Advertisement Banner

बलरामपुर। शनिवार सुबह वाड्रफनगर-रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। स्कूल जा रही दो शिक्षिकाओं की स्कूटी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि एक शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं।

यह घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, दोनों शिक्षिकाएं करमडीहा स्कूल के लिए स्कूटी से निकली थीं। रास्ते में अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घायल शिक्षिका रजनी केवट को तुरंत वाड्रफनगर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

दोनों शिक्षिकाएं एक ही स्कूल में पदस्थ थीं। घटना की खबर मिलते ही स्कूल स्टाफ और परिजनों में शोक फैल गया। पूरे इलाके में इस हादसे को लेकर दुख का माहौल है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन