June 25, 2026
मंत्रालय में हड़कंप! अफसरों के डिजिटल साइन से जारी हुए फर्जी नियुक्ति पत्र
Advertisement Banner

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। सामान्य प्रशासन विभाग के नाम से नकली नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया, जिसमें सचिव और उप सचिव के डिजिटल सिग्नेचर तक का गलत इस्तेमाल किया गया।

बताया जा रहा है कि यह फर्जी लेटर कई अभ्यर्थियों तक भी पहुंच चुका है। मामला सामने आते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

5 विभागों के नाम पर खेल

शिकायत के मुताबिक परिवहन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और स्कूल शिक्षा विभाग में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसी का फायदा उठाकर 5 मार्च 2026 की तारीख वाला नकली नियुक्ति पत्र जारी किया गया।

इस फर्जी आदेश में सचिव रजत कुमार और उप सचिव शिव कुमार सिंह के डिजिटल हस्ताक्षर दिखाए गए हैं, जिससे यह असली जैसा लगे।

अभ्यर्थियों को ऐसे फंसाया गया

फर्जी लेटर में लिखा गया कि चरित्र सत्यापन और ट्रेनिंग के बाद परीक्षा पास करने की शर्त पर नियुक्ति दी जाएगी। डाक के जरिए यह आदेश भेजा गया, जिससे कई लोग इसे असली मान बैठे।

मंत्रालय में मचा हड़कंप

घटना सामने आने के बाद मंत्रालय में हड़कंप मच गया है। क्योंकि अब ज्यादातर काम ऑनलाइन और डिजिटल सिग्नेचर से हो रहे हैं, ऐसे में सिस्टम की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

जांच में जुटी पुलिस

मामले में आशंका है कि किसी अंदरूनी व्यक्ति की भी भूमिका हो सकती है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन