सरगुजा। जिले में एक वायरल वीडियो ने शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है। एक संविदा शिक्षक को छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का मामला सामने आया है। वीडियो सामने आते ही लोगों में गुस्सा बढ़ गया और अभिभावकों ने सख्त कार्रवाई की मांग की।
बताया जा रहा है कि बतौली स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में पदस्थ शिक्षक सुरेश कुमार जायसवाल पर आरोप लगा है कि वह एक छात्रा के साथ जंगल में संदिग्ध स्थिति में पाए गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।
मामले की शिकायत भाजपा किसान मोर्चा के सदस्य अमित गुप्ता ने 21 अप्रैल को जिला शिक्षा अधिकारी को दी थी। शिकायत के आधार पर DEO दिनेश ओझा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को कार्यमुक्त कर दिया है।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में काफी आक्रोश का माहौल है।
