180 लड़कियां, 350 वीडियो और ‘लव ट्रैप’ का खौफनाक खेल! आरोपी के घर पर चला बुलडोजर ।News4u36

180 लड़कियां, 350 वीडियो और ‘लव ट्रैप’ का खौफनाक खेल! आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

Mkyadu
3 Min Read

महाराष्ट्र के अमरावती जिले से एक बहुत ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर सैकड़ों लड़कियों को “लव ट्रैप” में फंसाकर उनका शोषण करने का आरोप है। इस पूरे मामले में प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए आरोपी के घर पर बुलडोजर चला दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी मोहम्मद अयान तनवीर के घर के अवैध हिस्सों को तोड़ा गया। ये कार्रवाई परतवाड़ा इलाके में की गई, जहां उसके एक मंजिला मकान के बाहर बनी लोहे की सीढ़ी को जेसीबी से गिराया गया। प्रशासन का कहना है कि ये निर्माण अवैध था और पहले ही नोटिस दिया जा चुका था।

पूरा मामला क्या है?


पुलिस के मुताबिक, 19 साल का अयान लड़कियों को सोशल मीडिया के जरिए अपने जाल में फंसाता था। वो पहले दोस्ती करता, फिर भरोसा जीतकर उन्हें मुंबई और पुणे जैसे शहरों में ले जाता था। वहां उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर बाद में ब्लैकमेल करता था।

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने करीब 350 अश्लील वीडियो बनाए थे और इन्हीं के जरिए लड़कियों को डराकर उनका शोषण करता रहा। इस केस में करीब 180 नाबालिग लड़कियों के शिकार होने की बात सामने आई है।

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद मामला खुला, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। आरोपी व्हाट्सऐप और स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म पर ग्रुप बनाकर लड़कियों को टारगेट करता था।

राजनीतिक एंगल भी आया सामने


आरोपी का नाम AIMIM से भी जुड़ा बताया गया था। हालांकि पार्टी ने तुरंत सफाई देते हुए कहा कि अब उसका उनसे कोई लेना-देना नहीं है। बताया गया कि पहले उसे सोशल मीडिया का काम दिया गया था, लेकिन खराब काम की वजह से उसे हटा दिया गया था।

अब तक क्या कार्रवाई हुई?


पुलिस ने 11 अप्रैल को अयान को गिरफ्तार किया था और 14 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इस मामले में तीन और लोगों को भी पकड़ा गया है, जिनमें एक उजर खान नाम का व्यक्ति भी शामिल है।

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया है और उसमें मौजूद डेटा की गहराई से जांच की जा रही है। साथ ही ये भी पता लगाया जा रहा है कि ये वीडियो और किन लोगों तक पहुंचाए गए।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन