समय रैना के आरोपों पर Ranveer Allahbadia  का रिएक्शन, फैंस भी हो गए हैरान ।News4u36

समय रैना के आरोपों पर Ranveer Allahbadia  का रिएक्शन, फैंस भी हो गए हैरान

Mkyadu
3 Min Read

यूट्यूबर Ranveer Allahbadia और कॉमेडियन Samay Raina के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। हाल ही में रणवीर ने समय पर तंज कसते हुए कहा – “कौन समय? अब हमारा टाइम चल रहा है।”

दरअसल, समय रैना अपने नए कॉमेडी स्पेशल ‘स्टिल अलाइव’ में रणवीर अल्लाहबादिया पर जमकर निशाना साध चुके हैं। उन्होंने अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से जुड़े विवाद, अश्लील जोक्स और एफआईआर का जिक्र करते हुए कई बातें कही थीं। समय ने यह भी आरोप लगाया कि रणवीर ने शो में एक ही सवाल कई बार पूछा था, जिसे एडिट करके सिर्फ एक बार दिखाया गया और उसी पर विवाद खड़ा हो गया।

अब इस पर रणवीर ने बिना सीधे नाम लिए जवाब दिया है। 11 अप्रैल को जब पपाराजी ने उनसे बातचीत की, तो उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि “हम दोनों का टाइम चल रहा है।” लेकिन जब उनसे “समय” के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा – “समय? कौन समय? हमारा टाइम अब है।”

उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के कई रिएक्शन सामने आए। कुछ लोगों ने इसे मजेदार बताया, तो कुछ ने कहा कि यह इनडायरेक्ट रोस्ट है।

एक अन्य वीडियो में भी रणवीर ने बिना नाम लिए कहा कि उन्हें तारीफें मिल रही हैं और पॉजिटिव रहना जरूरी है। उन्होंने खुद को मजाकिया बताते हुए कहा कि हमेशा मुस्कुराते रहना चाहिए।

वहीं, समय रैना ने अपने शो में रणवीर पर तंज कसते हुए कहा था कि इस विवाद का असर उनकी मेंटल हेल्थ पर पड़ा। उन्होंने रणवीर की इमेज और उनके बयानों को लेकर भी कटाक्ष किया था।

क्या है पूरा विवाद?

साल 2025 में समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में डार्क कॉमेडी और अश्लील जोक्स को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान रणवीर अल्लाहबादिया ने एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के माता-पिता पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिसके बाद मामला बढ़ गया। पुलिस में एफआईआर दर्ज हुई और शो के एपिसोड्स हटाने पड़े। बाद में समय रैना को माफी भी मांगनी पड़ी थी।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन