तुम भी SDM ज्योति मौर्या के जैसे ही मुझे छोड़ दोगी’, इसलिए पढ़ाई बंद,बिहार का है मामला ….

sdm jyoti maurya news

 यूपी की SDM ज्योति मौर्या से जुड़ी खबर जबसे सोशल मीडिया पर आई है, तभी से सभी पतियों के मन में एक अजीब सी बेचैनी बढ़ने लगी है,कई जगहों से ऐसे भी खबर मिलने लगे कि पतियों ने अपनी पत्नियों की पढ़ाई बंद करवा दी है.

हालांकि ये खबरे अफवाह निकली थी। लेकिन बिहार में ऐसी खबर सच निकली । मामला बक्सर का बताया जा रहा है, जहां एक पति के मन में ये डर घर कर गया की कही उसकी पत्नी भी यूपी वाली SDM ज्योति मौर्या के जैसे ही उसको छोड़ देगी।इसी वजह से उसने अपनी पत्नी की पढ़ाई ही रुकवा दी। लेकिन पत्नी भी कहां पीछे हटने वाली,उसने सीधे थाने जाकर इसकी शिकायत कर दी.

पत्नी पहुंची थाने

नाराज महिला ने बताया कि पिछले 10 सालों से उसका पति उसे पढ़ा रहा है। लेकिन जबसे यूपी की SDM ज्योति मौर्या की खबर आई है तो उसके पति ने पढ़ाई ही बंद करा दी। चूंकि महिला पढ़ना चाहती है इस वजह से उसने पुलिस में इसके लिए गुहार लगाई.

 बता दें महिला BPSC की परीक्षा की तैयारी में जुटी थी । दोनो कपल का ऐसा मामला जानने के बाद थाना अधिकारी से लेकर सिपाही तक हैरत में पड़ गए। अब ये खबर पूरे बिहार सहित देश भर में वायरल होता जा रहा है.

 कौन हैं ये पति-पत्नी 

उक्त मामला बक्सर जिले के मुरार थाना का है। साल 2010 में खुशबू कुमारी की शादी चौगाई निवासी पिंटू सिंह से हुई थी, शादी के बाद खुशबू अपना ग्रेजुएशन पूरा कर, BPSC परीक्षा की तैयारी में जुट गई । एक बार तो उसका BPSC 7-8 नंबर रह गया था। उस दौरान उसके पति ने ही उसका हौसला बढ़ाया और पढ़ाई करते रहने को कहा.

लेकिन अभी जब से ये यूपी वाली महिला अधिकारी ज्योति मौर्य की खबर सुनने में आया है पिंटू के मन में डर सा बैठ गया है, इसी कारण उसने खुशबू की पढ़ाई बंद करा दी.

पुलिस ने दोनो को समझाया 

पुलिस ने भी महिला के पति को समझने का प्रयास किया कि सब महिलाएं एक जैसी नहीं होती। पुलिस ने पिंटू को अपनी पत्नी को पढ़ाने के लिए कहा ताकि वह पढ़ लिखकर आगे बढ़ पाए। 

हालांकि पिंटू सिंह का कहना था कि वह आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है। इसलिए वह अपनी पत्नी को BPSC की तैयारी कराने में सक्षम नहीं है। इसी के चलते वे पत्नी की पढ़ाई को बंद करा रहे हैं।जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने पति-पत्नी को समझा-बुझाकर थाने से विदा किया।

Leave a Reply

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन