मंदिर हसौद में खनिज विभाग का बड़ा छापा! 2 खदानें सील, 7 हाइवा जब्त ।News4u36

मंदिर हसौद में खनिज विभाग का बड़ा छापा! 2 खदानें सील, 7 हाइवा जब्त

Manish
1 Min Read

आरंग। अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने मंदिर हसौद में बड़ी कार्रवाई की है। सहायक खनिज अधिकारी उमेश भार्गव के नेतृत्व में टीम ने 2 चूना पत्थर (क्रेशर) खदानों को सील कर दिया, वहीं 7 हाइवा वाहनों को भी जब्त किया गया।

जांच के दौरान खदान संचालकों के पास जरूरी दस्तावेज अधूरे पाए गए, जिसके बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खदानों को सील कर दिया। कार्रवाई की जद में आई खदानों में सीजी एग्रो फार्म और जय कुमार बजाज की खदानें शामिल हैं।

इसके अलावा अवैध खनिज परिवहन पर भी विभाग ने सख्ती दिखाई। जब्त किए गए 7 हाइवा वाहनों में 1 रेत से भरा और 6 गिट्टी से लदे पाए गए। सभी वाहन बिना वैध दस्तावेज के खनिज परिवहन करते मिले।

खनिज विभाग ने कहा है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने यह भी बताया कि अब पूरे राज्य में ऑनलाइन पोर्टल के जरिए पारदर्शी खदान संचालन अनिवार्य कर दिया गया है।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन