पत्नी से बातचीत करता देख पति ने खोया आपा, कुल्हाड़ी से पड़ोसी की बेरहमी से हत्या: Korba Murder News ।News4u36

पत्नी से बातचीत करता देख पति ने खोया आपा, कुल्हाड़ी से पड़ोसी की बेरहमी से हत्या: Korba Murder News

Mkyadu
4 Min Read
Advertisement Banner

Korba Murder News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। करतला थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में पत्नी से बातचीत करता देख एक पति ने आपा खो दिया और गुस्से में आकर पड़ोसी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

खून से लथपथ मिला शव, गांव में मची सनसनी

सोमवार सुबह ग्रामीणों ने नंदकुमार पटेल का खून से सना शव उसके घर से कुछ दूरी पर जयशंकर के घर से लगे बाड़ी के आंगन में पड़ा देखा। शव के चेहरे और सिर पर गहरे जख्म के निशान थे, जिससे साफ था कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल करतला थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया।

डॉग स्क्वायड ‘बाघा’ ने खोला राज

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के बाद डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। डॉग स्क्वायड के श्वान ‘बाघा’ ने शव से गंध लेकर सीधे पड़ोसी जयशंकर के घर की ओर इशारा किया, जिससे पुलिस का संदेह और पुख्ता हो गया।

पूछताछ में आरोपी ने किया जुर्म कबूल

पुलिस ने जयशंकर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस के अनुसार, मृतक नंदकुमार पटेल का आरोपी के घर आना-जाना था और वह अक्सर जयशंकर की पत्नी से बातचीत करता था।

पत्नी से बातचीत देख भड़का पति

बताया जा रहा है कि रविवार रात जयशंकर जब घर लौटा तो उसने नंदकुमार को अपनी पत्नी के साथ हंसी-मजाक करते देखा। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि गुस्से में आकर जयशंकर ने नंदकुमार को बाड़ी में ले जाकर कुल्हाड़ी से सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कुल्हाड़ी जब्त, गांव में पुलिस बल तैनात

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। इस मामले में कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक और आरोपी दोनों ही विवाहित हैं और उनके बच्चे भी हैं। इस दर्दनाक घटना से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक और भय का माहौल बना हुआ है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन