छत्तीसगढ़: पति की हत्या का खौफनाक सच: पत्नी ने जेठ संग मिलकर रची साजिश

बलौदाबाजार। जिले के ग्राम बिनौरी में हुए एक अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ कि हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी ने ही अपने जेठ और एक अन्य युवक के साथ मिलकर की थी।

मृतक रामकुमार साय (37) की 29 मार्च की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। शुरुआत में इसे सामान्य मामला माना गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी।

जांच के दौरान पुलिस को पत्नी मीना बाई साय, बड़े भाई महावीर साय और युवक वैभव उर्फ अंशु पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

हत्या की वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

आरोपियों ने बताया कि रामकुमार शराब का आदी था और रोज घर में झगड़ा करता था। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि वह अपनी ही बेटी पर गलत नजर रखता था। इसी वजह से परिवार बेहद परेशान था।

इससे तंग आकर तीनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई और 29-30 मार्च की रात के बीच सोते समय गमछे से गला घोंटकर उसे मार डाला।

सबूत मिटाने की भी की कोशिश

हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत छिपाने के लिए गमछों को पत्थर से बांधकर घर के पास कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुएं से गमछे और पत्थर बरामद कर लिए हैं।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन