Ratan Tata को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी की पहचान के बाद भी पुलिस ने नहीं किया गिरफ्तार, जानें क्या है वजह.. ।News4u36

Ratan Tata को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी की पहचान के बाद भी पुलिस ने नहीं किया गिरफ्तार, जानें क्या है वजह..

Mkyadu
3 Min Read
Advertisement Banner

Man Threatened Ratan Tata: देश के दिग्गज उद्योगपति Ratan Tata को एक धमकी भरा फोन आया था. जिसमे उन्हें किसी अनजान शख्स ने जान से मारने की धमकी दी,जब पुलिस जांच कर उस शख्स के पास पहुंची तो उन्होंने उसे गिरफ्तार ही नहीं किया …

Ratan Tata को धमकी देने वाले को पुलिस ने क्यों नहीं किया गिरफ्तार?

Ratan Tata को धमकी देने वाले व्यक्ति की मुंबई पुलिस ने पहचान कर ली है,जांच के दौरान पुलिस को ये पता लगा कि अनजान कॉल करने वाला वह व्यक्ति सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित है.

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फोन करने वाले शख्स के द्वारा पुलिस को रतन टाटा की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा गया था, और ऐसा न करने पर उन्हें चेतावनी भी दी कि जिस तरह टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के साथ हुआ वैसा ही हस्र इनका भी होगा।

बता दें 4 सितंबर, 2022 को साइरस मिस्त्री की एक कार दुर्घटना के दौरान मृत्यु हो गई थी. इस कॉल के आते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और एक टीम को Ratan Tata की निजी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई , वहीं दूसरी टीम को उस अनजान कॉलर की जानकारी इकट्ठा करने के लिए कहा गया.

पुलिस के अनुसार उस फोन करने वाले का लोकेशन कर्नाटक में पाया गया और वह पुणे का निवासी था. पुलिस जब पुणे स्थित उसके घर पहुंची तो उन्हें पता लगा की फोन करने वाला वह शख्स पिछले पांच दिनों से गायब था और उसकी पत्नी ने पुलिस में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई थी।

उसके परिजनों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन्हे पता चला कि वह सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित है और जिस फोन से कॉल किया गया था, उसे किसी के घर से बिना बताए ले लिया था.

अधिकारी ने कहा कि चूंकि जिस शख्स ने फोन किया था वह सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित है, ऐसे में पुलिस ने उसपर कानूनी कार्रवाई न करने का निर्णय किया.

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन