फ्रिज में छिपाई प्रेमिका की लाश! नेवी अफसर की खौफनाक साजिश

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां भारतीय नौसेना के एक अफसर ने अपनी 28 वर्षीय प्रेमिका की हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए शव के टुकड़े कर दिए। कुछ हिस्सों को फ्रिज में छिपा दिया गया, जबकि बाकी को अलग-अलग जगहों पर फेंकने की कोशिश की गई। पुलिस ने आरोपी को समय रहते गिरफ्तार कर लिया।

ऑनलाइन मंगाया चाकू, फिर किए टुकड़े


पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने ऑनलाइन चाकू मंगवाया और शव के टुकड़े किए। इसके बाद कुछ हिस्सों को फ्रिज में रखा और रविवार को अदाविवरम के पास सुनसान जगह पर सिर और हाथ जलाने की कोशिश की।

डेटिंग ऐप से शुरू हुई थी कहानी


आरोपी की पहचान सी.एच. रविंद्र के रूप में हुई है, जो INS डेगा पर तैनात है। मृतका मोनिका से उसकी मुलाकात 2021 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी।
समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे अक्सर शहर में अलग-अलग जगहों पर मिलते थे।

पैसों और धमकी को लेकर बढ़ा विवाद


पुलिस के अनुसार, महिला ने आरोपी से करीब 3.5 लाख रुपये लिए थे और कथित तौर पर उसकी पत्नी को रिश्ते के बारे में बताने की धमकी दे रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे।

फ्लैट में बुलाकर की हत्या


घटना वाले दिन आरोपी ने महिला को अपने फ्लैट पर बुलाया। वहां दोनों के बीच जोरदार बहस हुई, जिसके बाद आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद उसने शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन