छात्रावास में बड़ी वारदात: रसोइए ने छात्र पर टंगिया से किया हमला : Cook attacks student Korba

Cook attacks student Korba: कटघोरा। कोरबा जिले के छुरी स्थित प्री-मैट्रिक आदिवासी छात्रावास में एक गंभीर घटना सामने आई है। यहां छात्रावास के रसोइए ने नशे की हालत में एक छात्र पर टंगिया (कुल्हाड़ी) से हमला कर दिया, जिससे बच्चा बुरी तरह घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, रसोइया केसर दुबे ने छठवीं कक्षा के छात्र पुष्पेंद्र कंवर पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में छात्र की आंख के ऊपर गंभीर चोट आई। हालांकि समय रहते उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बाद में परिजन उसे घर ले गए।

बताया जा रहा है कि छात्रावास अधीक्षक के छुट्टी पर होने का फायदा उठाकर आरोपी बच्चों को परेशान करता था। उस पर पहले से मारपीट और अवैध वसूली जैसे आरोप भी लगे हैं।

मामले के सामने आने के बाद छुरी नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन