मुंगेली: चलती कार बनी आग का गोला! अंदर थे दूल्हा-दुल्हन, फिर

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब बारात से लौट रही एक XUV 700 कार में अचानक भीषण आग लग गई। गाड़ी में सवार दूल्हा-दुल्हन समेत कुल 7 लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।

यह घटना लालपुर थाना क्षेत्र के बंधवापुल के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा जिले के खाती गांव से बारात मुंगेली के मोहतरा गांव आई थी, जहां रात में शादी का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सुबह विदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन और अन्य परिजन कार से वापस लौट रहे थे।

रास्ते में अचानक ड्राइवर को गाड़ी से धुआं निकलता नजर आया। उसने तुरंत कार रोकी, लेकिन देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी। कुछ ही पलों में कार के अंदर धुआं भर गया और कुछ भी दिखाई देना बंद हो गया। खतरे को समझते हुए सभी लोग तुरंत कार से बाहर निकल गए।

थोड़ी ही देर में पूरी कार आग की लपटों में घिर गई और जलकर पूरी तरह खाक हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना ने सभी को दहला कर रख दिया।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन