बादशाह की बढ़ीं मुश्किलें: ‘टटीरी’ गाने पर अब POCSO एक्ट, पंचकूला पुलिस ने कसा शिकंजा ।News4u36

बादशाह की बढ़ीं मुश्किलें: ‘टटीरी’ गाने पर अब POCSO एक्ट, पंचकूला पुलिस ने कसा शिकंजा

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

पंचकूला: मशहूर रैपर और सिंगर Badshah के गाने ‘टटीरी’ को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब पंचकूला पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एफआईआर में POCSO एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी हैं। यह केस सेक्टर-20 के साइबर थाना में दर्ज किया गया था।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने मामले में बादशाह के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया है, ताकि वह देश छोड़कर बाहर न जा सकें। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। वहीं चंडीगढ़ स्थित उनके घर पर भी पुलिस की ओर से नोटिस चिपकाया गया है।

बताया जा रहा है कि यह शिकायत 6 मार्च 2026 को चंडीमंदिर निवासी अभय चौधरी ने दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गाने के बोल और वीडियो में कुछ शब्द और दृश्य अश्लील और आपत्तिजनक हैं, जो महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं।

शिकायतकर्ता ने मांग की है कि इस गाने को सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया से हटाया जाए और गायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मामला Haryana State Commission for Women तक भी पहुंच चुका है, जहां गाने के बोल और वीडियो को लेकर बादशाह को तलब किया गया था।

फिलहाल पंचकूला पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, हालांकि अधिकारियों ने इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन