होली के दिन खूनी खेल! आरंग में युवक की हत्या के बाद थाने का घेराव : Aarang Youth Murder ।News4u36

होली के दिन खूनी खेल! आरंग में युवक की हत्या के बाद थाने का घेराव : Aarang Youth Murder

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Aarang Youth Murder: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे आरंग इलाके में होली के दिन एक बड़ी वारदात सामने आई है। होली के हुड़दंग के बीच एक युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, आरंग में होली के दौरान हुए विवाद में नीरज लोधी नाम के युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। नीरज लोधी आरंग के साहू पारा का रहने वाला था। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसकी मौत हो गई।

युवक की मौत की खबर मिलते ही लोधी समाज के लोग आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में समाज के लोग थाने पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। लोगों का कहना है कि दोषियों को तुरंत पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाए।

आरोपी के घर पहुंची पुलिस

घटना के बाद आरंग पुलिस की टीम कथित आरोपी के घर पहुंची। वहीं लोधी समाज के लोग भी आरोपियों के घर के बाहर जमा हो गए। समाज के लोगों ने आरोपियों को उनके हवाले करने की मांग की।

इस दौरान पुलिस और समाज के लोगों के बीच जमकर बहस भी हुई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति को काबू में रखा जा रहा है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन