June 26, 2026
https://news4u36.in/pv-sindhu-safe-return-from-dubai-emotional-post/
Advertisement Banner

ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब आम लोगों पर भी दिखने लगा है। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई हैं।

सिंधु बर्मिंघम के लिए रवाना हुई थीं, लेकिन हालात बिगड़ने के कारण उनकी फ्लाइट प्रभावित हो गई और उन्हें दुबई एयरपोर्ट पर रुकना पड़ा।

सोशल मीडिया पर बयां किया डर

पीवी सिंधु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर वहां की स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने लिखा कि हालात हर घंटे और ज्यादा डरावने होते जा रहे हैं।

सिंधु ने बताया कि कुछ समय पहले एयरपोर्ट पर जिस जगह वे और उनकी टीम रुके हुए थे, उसके पास धमाका हुआ। उनके कोच को तुरंत वहां से हटना पड़ा, क्योंकि वे धुएं और मलबे के काफी करीब थे।

उन्होंने इसे बेहद तनावपूर्ण और डरावना पल बताया।

सुरक्षित हैं सिंधु

हालांकि सिंधु ने यह भी बताया कि अब वे और उनकी टीम सुरक्षित हैं। दुबई एयरपोर्ट स्टाफ और वहां की प्रशासनिक टीम ने उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

सिंधु ने दुबई अथॉरिटीज और भारतीय उच्चायोग का खास तौर पर धन्यवाद किया, जिन्होंने मुश्किल वक्त में मदद की।

फिलहाल सिंधु और उनकी टीम हालात सामान्य होने का इंतजार कर रही है और सुरक्षित जगह पर आराम कर रही है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन