छत्तीसगढ़: नंदन वन में घूमे आत्मसमर्पित नक्सली, फिर मंत्री आवास पर हुआ खास इंतजाम

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर। प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने नक्सल पुनर्वास नीति को जमीनी स्तर पर लागू करते हुए एक सराहनीय पहल की है। पुनर्वास योजना के तहत आत्मसमर्पण कर चुके पूर्व नक्सलियों को राजधानी के नंदन वन जंगल सफारी का भ्रमण कराया गया। यहां उन्होंने खुले माहौल में अपने अनुभव साझा किए और सामान्य जीवन की ओर लौटने की अपनी यात्रा के बारे में बातचीत की।

जंगल सफारी के दौरे के बाद गृह मंत्री ने सभी को अपने सरकारी निवास पर भोजन के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से व्यक्तिगत रूप से चर्चा की और उनके वर्तमान जीवन, जरूरतों और पुनर्वास की स्थिति की जानकारी ली।

पूर्व नक्सलियों ने बताया कि अब वे सामान्य जीवन से संतुष्ट हैं और पहले की तुलना में खुद को ज्यादा सुरक्षित और स्थिर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सरकार की इस पहल और सहयोग के लिए आभार भी जताया।

कार्यक्रम के तहत आज सुबह 11 बजे सभी पूर्व नक्सली विधानसभा जाएंगे, जहां वे विधानसभा की कार्यवाही को करीब से देखेंगे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझेंगे।

इस पहल को सरकार की पुनर्वास नीति के मानवीय और सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन