June 21, 2026
https://news4u36.in/dhamtari-bus-car-accident-crpf-jawans-dead/
Advertisement Banner

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में खपरी बायपास के पास ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में बस्तर से लौट रहे तीन CRPF जवानों और एक ड्राइवर की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, जगदलपुर बटालियन से आ रही एक डिजायर कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मौके पर ही दो की मौत

हादसे में दो जवानों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दो अन्य घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई।

एक घायल का इलाज जारी

इस दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सिविल सर्जन डॉ. अभिषेक टोंडर के मुताबिक टक्कर बेहद भीषण थी।

रेस्क्यू टीम ने निकाले शव

सूचना मिलते ही वरदान परमार्थ एम्बुलेंस सेवा संस्था की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

फिलहाल मृतकों की पहचान की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों को सूचना दी जा रही है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन