‘ग्रहण मंत्री’ बोलना पड़ा भारी! विजय शर्मा ने लगाई फटकार ।News4u36

‘ग्रहण मंत्री’ बोलना पड़ा भारी! विजय शर्मा ने लगाई फटकार

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर। ‘ग्रहण मंत्री’ कहे जाने पर उप मुख्यमंत्री Vijay Sharma ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें क्या कहा गया, यह सबके सामने है, लेकिन जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह शब्दों की निम्नता को दर्शाता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए।

उप मुख्यमंत्री ने कांग्रेस विधायक Devendra Yadav पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल की घटनाओं को भी याद किया जाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि टीचर्स डे पर एक शिक्षिका से दुष्कर्म की घटना हुई थी, तब वे कहां थे? पाटन विधानसभा क्षेत्र में जब सामूहिक हत्याएं हुईं, तब उनकी चिंता क्यों नहीं दिखी?

इसके अलावा उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के बेटे Chaitanya Baghel के जेल संबंधी बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राजनीति कहां करनी है और कहां नहीं, यह समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वही जेल और वही सेल है, जहां वे खुद भी रह चुके हैं, लेकिन उन्होंने बाहर आकर इस तरह के आरोप नहीं लगाए। जबरन किसी मुद्दे पर राजनीति करना कांग्रेस की आदत बन चुकी है।

दरअसल, राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील Kapil Sibal के पॉडकास्ट में चैतन्य बघेल ने दावा किया था कि जेल में उन्हें कीड़े वाला पानी दिया गया, कैदी इंजेक्शन लगाते थे और टॉयलेट के पास ही रहना पड़ता था।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन