June 24, 2026
https://news4u36.in/ajit-pawar-wife-sunetra-pawar-deputy-cm-demand-ncp-proposal/
Advertisement Banner

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में मौत के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग उठने लगी है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेताओं ने इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपा है।

NCP नेताओं ने मुख्यमंत्री को दिया प्रस्ताव

बारामती में अजित पवार के अंतिम संस्कार के बाद कई वरिष्ठ NCP नेताओं ने सुनेत्रा पवार से मुलाकात की थी।
NCP के वरिष्ठ नेता नरहरि जिरवाल ने बताया कि जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की भावना है कि सुनेत्रा पवार को राज्य कैबिनेट में शामिल किया जाए, ताकि अजित पवार की राजनीतिक विरासत आगे बढ़ सके।

अजित की खाली सीट से चुनाव लड़ सकती हैं सुनेत्रा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, NCP के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे और सुनील तटकरे ने आंतरिक विचार-विमर्श के तहत सुनेत्रा पवार से चर्चा की थी।
इसके बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव सामने आया।
बताया जा रहा है कि सुनेत्रा पवार अजित पवार द्वारा खाली की गई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। फिलहाल वे राज्यसभा सांसद हैं।

मुख्यमंत्री फडणवीस से होगी आगे की चर्चा

NCP नेता जल्द ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर आगे की राजनीतिक रणनीति और कार्ययोजना पर चर्चा कर सकते हैं। पार्टी इस पूरे घटनाक्रम को संवेदनशील तरीके से आगे बढ़ाने के मूड में है।

प्रफुल्ल पटेल संभाल सकते हैं पार्टी की कमान

रिपोर्ट्स के अनुसार, हालात सामान्य होने तक प्रफुल्ल पटेल को NCP का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है।
वहीं, पार्टी के शरद पवार की मूल NCP में विलय की संभावना पर भी चर्चा चल रही है, हालांकि इस पर अंतिम फैसला बाद में लिया जाएगा।
गौरतलब है कि अजित पवार नगर निगम चुनावों के बाद से ही दोनों दलों के विलय को लेकर बातचीत कर रहे थे।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन