कातिल आशिक, HR प्रेमिका की गर्दन काट बोरे मे भरा l Body found in bag Agra ।News4u36

कातिल आशिक, HR प्रेमिका की गर्दन काट बोरे मे भरा l Body found in bag Agra

Mkyadu
3 Min Read
Advertisement Banner

Body found in bag Agra: आगरा: एत्मादउद्दौला थाना क्षेत्र के जवाहर पुल पर बोरे में मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि युवती की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी। आरोपी शादी को लेकर लगातार टाल-मटोल से नाराज था।

कैसे मिला शव

शुक्रवार रात करीब एक बजे पुलिस को जवाहर पुल पर एक संदिग्ध बोरा पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि बोरे से खून निकल रहा था। बोरा खोलने पर युवती का धड़ मिला, जबकि सिर गायब था, जिससे पहचान मुश्किल हो रही थी।

मृतका की पहचान

बाद में टेढ़ी बगिया स्थित पार्वती विहार निवासी मिनसी शर्मा उर्फ मिंकी (25) के परिजनों को बुलाया गया। शिनाख्त के बाद शव की पहचान हो सकी।

गुमशुदगी से हत्या तक

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास के मुताबिक, 23 जनवरी को दोपहर 2 बजे मिंकी अपने भाई की शादी का कार्ड कोरियर करने की बात कहकर घर से निकली थी। रात तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश की। फोन बंद मिला और ऑफिस पर ताला लगा था। इसके बाद ट्रांस यमुना थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई और विनय राजपूत पर शक जताया गया।

सीसीटीवी से खुला राज

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, स्कूटी नंबर और अन्य सबूतों के आधार पर विनय राजपूत को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया।

हत्या की वजह

आरोपी ने बताया कि उसका और मिंकी का प्रेम संबंध था और दोनों शादी करना चाहते थे। दोनों संजय प्लेस स्थित मारुति प्लाजा की एक कंपनी में काम करते थे—मिंकी एचआर थी और विनय कंप्यूटर ऑपरेटर। विनय के मुताबिक, मिंकी शादी को लेकर लगातार टाल-मटोल कर रही थी, जिससे वह परेशान था और गुस्से में उसने वारदात को अंजाम दिया।

शव ठिकाने लगाने की कोशिश

आरोपी ने बताया कि पहले उसने शव को यमुना में फेंकने की योजना बनाई, लेकिन भीड़ और आवाजाही के कारण योजना बदली। शव को बोरे में डालकर स्कूटी से ले जा रहा था, तभी जवाहर पुल पर बोरा गिर गया। उठाने में असफल रहने पर वह बोरा वहीं छोड़कर भाग गया। बाद में उसने मिंकी का सिर, कपड़े और पर्स झरना नाले में फेंक दिए और शाहदरा के पास स्कूटी छोड़कर दोस्त की मदद से घर पहुंचा।

पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन