रायपुर।गणतंत्र दिवस के मौके पर गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के 10 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (MSM) देने की घोषणा की है। यह सम्मान उन्हें बेहतरीन, ईमानदार और सराहनीय सेवा के लिए दिया जाएगा।
इन सभी पुलिसकर्मियों को यह मेडल राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मु द्वारा प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान राज्य में आंतरिक सुरक्षा मजबूत करने और वामपंथी उग्रवाद से प्रभावी तरीके से निपटने में उनके योगदान को दर्शाता है।
लगन, कर्तव्यनिष्ठा और लंबे समय तक बेहतरीन सेवा के लिए जिन 10 पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है, उनमें शामिल हैं—
महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग
पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह
पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा
पुलिस अधीक्षक राजश्री मिश्रा
कमांडेंट निवेदिता पॉल
कमांडेंट मनीषा ठाकुर रावटे
सहायक पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल
सहायक पुलिस अधीक्षक उनेजा खातून अंसारी
सहायक कमांडेंट जयलाल मरकाम
प्लाटून कमांडर हजारी लाल साहू
