बेमेतरा: बड़ा घोटाला, 17 करोड़ का 53 हजार क्विंटल धान गायब

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से धान खरीदी व्यवस्था को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। सरदा लेंजवारा धान संग्रहण केंद्र में करोड़ों रुपये के धान की हेराफेरी उजागर हुई है। जांच में करीब 53 हजार क्विंटल धान गायब पाए जाने के बाद प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए केंद्र प्रभारी नीतीश पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की विस्तृत रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी गई है।

भौतिक सत्यापन में हुआ बड़ा खुलासा


जानकारी के मुताबिक, पिछले खरीफ सीजन में सरदा लेंजवारा धान संग्रहण केंद्र पर विभिन्न सेवा सहकारी समितियों के जरिए लगभग 65 हजार क्विंटल धान का संग्रह दर्ज था। लेकिन जब संयुक्त जांच दल ने मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया, तो स्थिति बिल्कुल अलग निकली। केंद्र में महज 11 हजार क्विंटल के आसपास धान ही मौजूद मिला। रिकॉर्ड और हकीकत के बीच का अंतर चौंकाने वाला रहा।

53,639 क्विंटल धान की कमी, कीमत करीब 17 करोड़


खाद्य अधिकारी ओंकार सिंह ठाकुर ने बताया कि जांच में कुल 53,639 क्विंटल धान की कमी सामने आई है। बाजार मूल्य के अनुसार इसकी अनुमानित कीमत करीब 17 करोड़ रुपए आंकी गई है। दस्तावेजों में जहां केंद्र पर 65,287 क्विंटल धान होना दर्शाया गया था, वहीं मौके पर केवल 11,648 क्विंटल ही उपलब्ध पाया गया।

संयुक्त टीम कर रही है जांच, आगे बढ़ेगी कार्रवाई


इस गंभीर अनियमितता की जांच खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग और मंडी प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा की गई है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन