रायपुर में इंडिया-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबला 23 जनवरी को, टिकट बिक्री आज रात से शुरू

रायपुर। राजधानी रायपुर में 23 जनवरी को खेले जाने वाले भारत बनाम न्यूज़ीलैंड टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले के टिकटों की बिक्री को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा की है। CSCS के डायरेक्टर विजय शाह और बलदेव सिंह भाटिया ने प्रेस वार्ता कर टिकट की दरों और बिक्री प्रक्रिया की जानकारी दी।

आज रात से शुरू होगी टिकट बिक्री

CSCS ने बताया कि इंडिया-न्यूजीलैंड टी20 मैच के टिकटों की बिक्री आज रात से शुरू हो जाएगी। इस मुकाबले को लेकर रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में क्रिकेट फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

छात्रों के लिए विशेष टिकट व्यवस्था

क्रिकेट प्रेमी छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

स्टूडेंट टिकट कीमत: ₹800

उपलब्धता: केवल इंडोर स्टेडियम से

नियम: एक छात्र को केवल एक ही टिकट मिलेगा


जनरल स्टैंड्स की टिकट कीमत

अन्य दर्शकों के लिए स्टैंड्स की टिकट दरें इस प्रकार तय की गई हैं—

₹2000

₹2500

₹3000

₹3500


प्रीमियम और कॉर्पोरेट टिकट रेट

प्रीमियम दर्शकों के लिए अलग-अलग कैटेगरी की टिकटें भी उपलब्ध रहेंगी—

सिल्वर टिकट: ₹7,500

गोल्ड टिकट: ₹10,000

प्लैटिनम टिकट: ₹12,500

कॉर्पोरेट बॉक्स टिकट: ₹25,000


रायपुर में पहली बार हाई-प्रोफाइल टी20 मुकाबला

भारत और न्यूज़ीलैंड जैसी मजबूत टीमों के बीच होने वाले इस टी20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। माना जा रहा है कि टिकट बिक्री शुरू होते ही भारी भीड़ देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन