Junior Mehmood Death: नही रहे जूनियर महमूद,67 साल की उम्र में कैंसर ने ले ली जान..

Junior Mehmood Death: बीते गुरुवार रात के वक्त 67 वर्षीय जूनियर महमूद का निधन हो गया.अपनी बेहतरीन कॉमेडी और अभिनय से लोगो को हंसाने वाले एक्टर कैंसर से जंग हार गए…

लगातार खराब हो रही थी जूनियर महमूद की तबीयत

एक्टर को पेट का कैंसर था और ये चौथे स्टेज पर पहुंच गया था. उनके आंत में भी ट्यूमर सामने आया था. लगातार उनका स्वास्थ्य खराब होता जा रहा था.पिछले कई दिनों से वे लाइफ सपोर्ट पर थे. शुक्रवार दोपहर 12 बजे सांता क्रूज वेस्ट में Junior Mehmood का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Junior Mehmood ने मुंबई स्थित अपने घर पर ली अंतिम सांस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,अभिनेता के मित्र सलीम काजी ने उनके निधन होने की पुष्टि की है. बीते दिनों ही उन्होंने दोस्त जितेंद्र और सचिन पिलगांवकर से मिलने की इच्छा जाहिर की थी. इसके बाद वे दोनों उनसे भेंट करने भी आए।

जितेंद्र ने Junior Mehmood से मिलने के दौरान उनके सिर पर हाथ भी रखा था.इस बीच वे काफी भावुक भी हो गए और उनकी आंखों में आंसू आने लगे वहीं कॉमेडी किंग जॉनी लीवर भी उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे.

इससे पहले Junior Mehmood ने कहा था कि, ‘मैं एक सीधा-साधा जूनियर आदमी हूं.आपने ये बात जान ली होगी.. बस अब जब मैं मरूं तो दुनिया वाले बोले कि बंदा अच्छा था… चार आदमी ऐसा बोल दें तो समझ जाइए जीत चुके आप बस.’

200 से ज्यादा फिल्मों में किया अभिनय

लगभग 200 फिल्मों में Junior Mehmood ने अपने अभिनय का जलवा दिखाया. साथ ही करीब सात भाषाओं की फिल्मों में काम किया.मराठी फिल्मों में वे निर्देशन भी कर चुके हैं, उनकी मुख्य फिल्मों में हाथी मेरे साथी, हरे राम हरे कृष्णा, ब्रह्मचारी, दो रास्ते, बॉम्बे टू गोवा, गुरु और चेला आदि हैं.

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन