Anvesha satellite: ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा DRDO का हाई-टेक सैटेलाइट ‘अन्वेषा’ ।News4u36

Anvesha satellite: ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा DRDO का हाई-टेक सैटेलाइट ‘अन्वेषा’

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Anvesha satellite: श्रीहरिकोटा। भारत की अंतरिक्ष और रक्षा ताकत में एक और बड़ा इजाफा हुआ है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज PSLV-C62 / EOS-N1 मिशन के तहत DRDO द्वारा विकसित अत्यंत गोपनीय हाइपरस्पेक्ट्रल निगरानी उपग्रह ‘अन्वेषा’ का सफल प्रक्षेपण किया। यह सैटेलाइट दुश्मन गतिविधियों पर पैनी नजर रखने में अहम भूमिका निभाएगा।

PSLV-C62 मिशन रहा पूरी तरह सफल

इसरो का 64वां पीएसएलवी मिशन आज सुबह 10:18 बजे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया। PSLV-C62 रॉकेट ने कुल 15 उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित किया, जिनमें सबसे अहम उपग्रह DRDO का ‘अन्वेषा’ रहा।

‘अन्वेषा’ क्यों है खास?

‘अन्वेषा’ एक हाई-रिजॉल्यूशन हाइपरस्पेक्ट्रल सर्विलांस सैटेलाइट है, जिसे खास तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। यह उपग्रह –

दुश्मन ठिकानों का सटीक मानचित्रण

सीमा क्षेत्रों में गतिविधियों की निगरानी

छिपी हुई सैन्य संरचनाओं की पहचान

रियल-टाइम और उच्च गुणवत्ता वाली इमेजिंग


जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां DRDO को उपलब्ध कराएगा।

निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की बड़ी भागीदारी

इस मिशन की एक और बड़ी खासियत यह रही कि इसमें भारतीय निजी अंतरिक्ष कंपनियों की अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी देखने को मिली। यह भारत के स्पेस सेक्टर में आत्मनिर्भरता और निजी भागीदारी की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

सूर्य तुल्यकालिक कक्षा में स्थापित होगा उपग्रह

PSLV-C62 मिशन के तहत EOS-N1 और सभी 15 सह-उपग्रहों को सूर्य तुल्यकालिक कक्षा (Sun Synchronous Orbit) में स्थापित किया जाएगा, जिससे यह उपग्रह हर समय समान प्रकाश स्थितियों में पृथ्वी की निगरानी कर सकेगा।

भारत की रक्षा शक्ति को मिलेगी नई धार

‘अन्वेषा’ के सफल प्रक्षेपण से भारत की रणनीतिक निगरानी क्षमता और अधिक मजबूत होगी। यह उपग्रह आने वाले समय में रक्षा, खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन