IND vs NZ 1st ODI: जिस पल का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह आखिरकार आ गया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज आज से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा, जो इस मैदान पर पहला मेंस इंटरनेशनल मैच होगा।
यह मुकाबला दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। नए साल 2026 में शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया जीत के साथ आगाज करना चाहेगी, जबकि न्यूजीलैंड की कमान माइकल ब्रैसवेल के हाथों में होगी। आइए जानते हैं हेड टू हेड रिकॉर्ड, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11।
IND vs NZ वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे क्रिकेट में मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 120 वनडे मैच खेले जा चुके हैं।
भारत ने जीते: 62 मैच
न्यूजीलैंड ने जीते: 50 मैच
बेनतीजा: 7 मैच
टाई: 1 मैच (2014)
भारत की सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 40 वनडे मुकाबले हुए हैं, जिनमें:
भारत ने 31 मैच जीते
न्यूजीलैंड ने 8 मैच जीते
1 मैच रहा बेनतीजा
अब तक दोनों देशों के बीच 7 वनडे सीरीज खेली गई हैं और दिलचस्प बात यह है कि हर बार होम टीम ने ही सीरीज जीती है, जिससे इस बार भी मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है।
IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: कहां देखें लाइव मैच?
अगर आप भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे लाइव देखना चाहते हैं, तो आपके पास ये विकल्प हैं:
टीवी पर लाइव प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार ऐप
मौसम की बात करें तो 11 जनवरी को वडोदरा में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम साफ रहेगा और दर्शकों को पूरे 50 ओवर का रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
IND vs NZ 1st ODI: भारत की संभावित प्लेइंग 11
टीम इंडिया इस मुकाबले में मजबूत संतुलन के साथ उतर सकती है। टॉप ऑर्डर से लेकर गेंदबाजी तक टीम पूरी तरह संतुलित नजर आ रही है।
भारत की संभावित प्लेइंग-11:
शुभमन गिल (कप्तान)
रोहित शर्मा
विराट कोहली
श्रेयस अय्यर
केएल राहुल (विकेटकीपर)
वॉशिंगटन सुंदर
रवींद्र जडेजा
हर्षित राणा
कुलदीप यादव
अर्शदीप सिंह
मोहम्मद सिराज
अगर वॉशिंगटन सुंदर नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह नीतीश रेड्डी को मौका मिल सकता है।
IND vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11
कीवी टीम भी अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के मिश्रण के साथ मैदान में उतरेगी।
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11:
डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर)
विल यंग
हेनरी निकोल्स
डेरिल मिचेल
ग्लेन फिलिप्स
माइकल ब्रैसवेल (कप्तान)
जोश क्लार्कसन
क्रिस्टीन क्लार्क
काइल जेमिसन
आदित्य अशोक
माइकल रे
