‘मैं बिल्कुल तैयार नहीं थी’—Ranveer Singh संग डांस पर Krystle D’Souza का खुलासा

मुंबई। फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) के गाने ‘शरारत’ (Shararat) में एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D’Souza) और आयशा खान (Ayesha Khan) के डांस ने दर्शकों को खूब चौंकाया था। अब इसी गाने के म्यूजिक लॉन्च इवेंट से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है, जिसमें क्रिस्टल ने बताया कि वह रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ डांस के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थीं।

फिल्म की रिलीज से पहले मुंबई में एक ग्रैंड म्यूजिक लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था, जहां रणवीर सिंह ने अचानक क्रिस्टल को स्टेज पर डांस के लिए बुला लिया।

“अगर तैयार होती तो साड़ी नहीं पहनती” – Krystle D’Souza

मीडिया से बातचीत में क्रिस्टल डिसूजा ने कहा—

“मेरा यकीन कीजिए, मैं इस मौके के लिए एक प्रतिशत भी तैयार नहीं थी। अगर मैं तैयार होती तो मैं साड़ी नहीं पहनती। मैं आमतौर पर साड़ी नहीं पहनती, ज्यादातर पैंट्स पहनती हूं।”


उन्होंने आगे बताया कि उन्हें पहले से कहा गया था कि उन्हें सिर्फ इवेंट में बैठकर ताली बजानी है और स्टेज पर नहीं जाना है।

रणवीर सिंह ने पकड़ लिया हाथ

क्रिस्टल ने आगे बताया—

“जब हम वहां पहुंचे तो रणवीर सिंह पहले से बैठे थे। जैसमीन और मधुबंती स्टेज पर ‘शरारत’ गाना गा रही थीं। तभी अचानक रणवीर ने कहा– ‘क्रिस्टल, ये आपका गाना है, चलो चलते हैं।’ और उन्होंने मेरा हाथ पकड़कर स्टेज पर ले गए।”


एक्ट्रेस ने कहा कि रणवीर की एनर्जी, ऑरा और वाइब इतनी जबरदस्त थी कि वह खुद को रोक ही नहीं पाईं।

“वो नेक्स्ट लेवल एनर्जी है”

क्रिस्टल ने माना कि रणवीर की एनर्जी से मैच करना आसान नहीं था।

“मैं उनकी एनर्जी से मैच करने की कोशिश भी नहीं कर रही थी। वो नेक्स्ट लेवल हैं। मुझे ऐसा लगा जैसे मैं किसी क्लब में डांस कर रही हूं, कोई मुझे देख नहीं रहा। मैं बस उस पल को जी रही थी और बहुत मजा आया।”


‘शरारत’ गाने की सफलता

फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ को

शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया है

मधुबंती बागची और जैसमीन सैंडलस ने गाया है

विजय गांगुली ने कोरियोग्राफ किया है


यह गाना यूट्यूब पर अब तक 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन