Bangladesh Hindu Attack News:
बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला एक बार फिर मानवता को झकझोर देने वाला है, जहां एक हिंदू नागरिक पर बेरहमी से हमला किया गया। हमलावरों ने पहले धारदार हथियारों से शख्स पर वार किया और गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे जिंदा जलाने की कोशिश की।
शरियतपुर जिले में हुई दिल दहला देने वाली घटना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सनसनीखेज वारदात 31 दिसंबर को बांग्लादेश के शरियतपुर जिले में हुई। पीड़ित की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इससे पहले कुछ दिन पहले दीपू चंद्र दास नामक हिंदू युवक को भीड़ ने बेरहमी से पीटा, फिर उसे पेड़ से बांधकर जिंदा जला दिया था। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद दो और हिंसक मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठ रहे सवाल
लगातार हो रहे इन हमलों के चलते बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मानवाधिकार संगठनों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से भी इन घटनाओं पर चिंता जताई जा रही है।
