AP Dhillon के साथ वायरल वीडियो पर Tara Sutaria का बड़ा आरोप, बोलीं– मेरी छवि खराब करने..

सिंगर-रैपर एपी ढिल्लों (AP Dhillon) के मुंबई कॉन्सर्ट से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) उनके साथ स्टेज पर नजर आ रही हैं। वायरल क्लिप्स को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब इस पूरे मामले पर तारा सुतारिया ने खुद चुप्पी तोड़ते हुए इसे ‘पेड पीआर’ करार दिया है।

क्या है पूरा मामला?

मुंबई में हुए AP Dhillon के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान तारा सुतारिया को स्टेज पर बुलाया गया था। परफॉर्मेंस के बीच सिंगर ने एक्ट्रेस को हग किया और गाल पर किस किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ एडिटेड वीडियो क्लिप्स वायरल किए गए, जिनमें तारा के कथित बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) की असहज प्रतिक्रिया को दिखाया गया।

इन वायरल वीडियोज के जरिए तारा की निजी जिंदगी और रिश्ते को लेकर नकारात्मक बातें फैलाई जाने लगीं। अब तारा और वीर—दोनों ने इन वीडियो को जानबूझकर एडिट किया गया कंटेंट बताया है।

इंफ्लूएंसर का वीडियो शेयर कर Tara Sutaria ने किया बड़ा दावा

तारा सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इंफ्लूएंसर का वीडियो शेयर किया, जिसमें दावा किया गया कि AP Dhillon के कॉन्सर्ट से जुड़े एडिटेड क्लिप्स पर निगेटिव वीडियो और कमेंट पोस्ट करने के लिए ₹6000 तक की पेशकश की जा रही है।

एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि यह सब उनकी इमेज, करियर और पर्सनल रिलेशनशिप को नुकसान पहुंचाने की साजिश है।

https://www.instagram.com/reel/DS4kNC0jWMm/?igsh=NnZ4eXdqdTJwNTli

तारा सुतारिया का तीखा बयान

पोस्ट शेयर करते हुए तारा सुतारिया ने लिखा—

“मेरी छवि खराब करने के लिए चलाए जा रहे इस पेड पीआर को उजागर करने के लिए तनीषा मालरा का धन्यवाद। यह बेहद घिनौना है कि सैकड़ों कंटेंट क्रिएटर्स और हजारों मीम पेजों को अपमानजनक कैप्शन और टॉपिक्स की लिस्ट भेजी गई। इसका मकसद मेरे रिश्ते और करियर को बर्बाद करना है। साफ है कि खुश लोगों को देखकर कुछ लोग परेशान हो जाते हैं। मैं सच बोलना बंद नहीं करूंगी।”


सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल

तारा सुतारिया के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर यह मामला और भी गरमा गया है। कई फैंस एक्ट्रेस के समर्थन में उतर आए हैं और इस तरह के पेड ट्रोलिंग कल्चर पर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन