देवकीनंदन ठाकुर की KKR को चेतावनी, बोले– IPL से बांग्लादेशी खिलाड़ियों को बाहर करो

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बांग्लादेशी खिलाड़ी को शामिल किए जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि IPL से बांग्लादेशी खिलाड़ियों को बाहर किया जाए। देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि हिंदुओं की भावनाओं के साथ बार-बार खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

“IPL में बांग्लादेशी खिलाड़ी नहीं आने चाहिए”

देवकीनंदन ठाकुर ने कथा के दौरान कहा कि उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि बांग्लादेश का कोई भी क्रिकेटर IPL में नहीं आना चाहिए। उन्होंने बताया कि जानकारी जुटाने के बाद पता चला कि IPL में केवल एक ही बांग्लादेशी खिलाड़ी को खरीदा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह खिलाड़ी मुंबई से जुड़ी एक टीम द्वारा खरीदा गया है, जिसको लेकर वे बेहद नाराज़ हैं।

KKR से सीधे अपील

देवकीनंदन ठाकुर ने मंच से कहा,
“अगर तुम्हें हिंदुओं से प्रेम है, अगर तुम्हें भारत से प्रेम है और अगर हिंदुओं के मरने का दुख तुम्हें भी होता है, तो मिस्टर KKR उस बांग्लादेशी खिलाड़ी को तुरंत अपनी टीम से बाहर करो।”
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया, तो वे KKR के बहिष्कार का आह्वान करने के लिए मजबूर होंगे।

“हीरो बनाने वाले जीरो भी बना सकते हैं”

देवकीनंदन ठाकुर ने कड़े शब्दों में कहा कि KKR को यह नहीं भूलना चाहिए कि उन्हें हिंदुस्तानियों ने हीरो बनाया है।
उन्होंने कहा,
“जो हीरो बना सकता है, वो जीरो भी बना सकता है। अभी भी समय है संभलने और सुधरने का, वरना समय उल्टी दिशा में बहने लगेगा और फिर कोई नहीं बचा पाएगा।”

9 करोड़ 20 लाख में खरीदा गया खिलाड़ी

अपने बयान में उन्होंने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) का नाम लेते हुए कहा कि उसे 9 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा गया है।
देवकीनंदन ठाकुर ने सवाल उठाते हुए कहा कि यह पैसा कहां जाएगा और उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से होगा। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि अगर KKR ने उस खिलाड़ी की खरीद रद्द नहीं की, तो यह एक “बहुत बड़ा खेला” साबित होगा।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन