Jana Nayagan Audio Launch: मलेशिया में आयोजित अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जना नायकन’ के ऑडियो लॉन्च इवेंट में सुपरस्टार और नेता थलापति विजय (Thalapathy Vijay) ने ऐसा बयान दिया, जिसने फैंस को भावुक कर दिया। विजय ने साफ कहा कि उन्होंने अपने फैंस के लिए सिनेमा छोड़ने का फैसला किया है।
फैंस के लिए छोड़ा सिनेमा – थलापति विजय
विजय ने मंच से कहा,
“जब मैं सिनेमा में आया था, तब सोचा था कि मैं एक छोटा सा रेत का घर बनाऊंगा, लेकिन आप सबने मेरे लिए एक महल बना दिया। फैंस ने मुझे एक ‘कोट्टई’ (किला) दिया है, इसलिए मैंने उनके लिए खड़े होने का फैसला किया है। जिन फैंस ने मेरे लिए सब कुछ दिया, मैं उनके लिए सिनेमा छोड़ रहा हूं।”
तमिलनाडु में ‘कोट्टई’ शब्द सिर्फ गढ़ नहीं, बल्कि फोर्ट सेंट जॉर्ज का भी प्रतीक है, जो राज्य की राजनीति का केंद्र रहा है। विजय के इस बयान को उनके राजनीतिक भविष्य से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
मलेशिया में रिकॉर्डतोड़ ऑडियो लॉन्च
27 दिसंबर को कुआलालंपुर के बुकित जलील स्टेडियम में हुए इस ग्रैंड ऑडियो लॉन्च में करीब 1 लाख फैंस शामिल हुए। इस इवेंट ने मलेशियाई बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में सबसे ज्यादा दर्शकों वाले ऑडियो लॉन्च के रूप में जगह बनाई।
श्रीलंका के बाद मलेशिया दुनिया में सबसे बड़ी तमिल आबादी का घर माना जाता है।
मलेशियाई फैंस का विजय ने जताया आभार
विजय ने मलेशियाई फैंस को धन्यवाद देते हुए कहा,
“अगर जिंदगी में सफल होना है तो दोस्तों से ज्यादा एक मजबूत दुश्मन जरूरी होता है, क्योंकि वही आपको और मजबूत बनाता है। 2026 में इतिहास खुद को दोहराएगा। आइए, लोगों के लिए तैयार रहें।”
‘थलपति तिरुविझा’ नाम का यह 5–6 घंटे लंबा कार्यक्रम विजय के फिल्मी करियर को अलविदा कहने का एक भावुक मौका भी था, क्योंकि इसके बाद वह पूरी तरह राजनीति में कदम रखने वाले हैं।
स्टेज पर सिंगर्स और डायरेक्टर्स ने बांधा समां
कड़ी सुरक्षा और मलेशियाई पुलिस के ‘नो-पॉलिटिक्स’ निर्देशों के बीच इवेंट में शानदार लाइव परफॉर्मेंस देखने को मिली।
टिप्पु, अनुराधा श्रीराम और सैंधवी ने ‘थलपति कचेरी’ और ‘ओरु पेरे वरलारू’ जैसे हिट गानों पर परफॉर्म किया।
फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर ने विजय के हिट गानों का 45 मिनट का मेडले ट्रिब्यूट दिया।
वहीं एटली, नेल्सन और लोकेश कनगराज जैसे दिग्गज डायरेक्टर्स ने विजय के साथ अपने अनुभव साझा किए।
कब और कहां टेलीकास्ट होगा ऑडियो लॉन्च
फिल्म ‘जना नायकन’ में
पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, मामिथा बैजू, प्रकाश राज, गौतम मेनन, प्रियामणि और नरेन जैसे कलाकार नजर आएंगे।
यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को पोंगल के मौके पर वर्ल्डवाइड रिलीज होगी, जहां इसका मुकाबला प्रभास की ‘द राजा साब’ और शिवकार्तिकेयन की ‘पराशक्ति’ से होगा।
👉 Jana Nayagan Audio Launch का टेलीकास्ट 4 जनवरी 2026 को Zee Tamil पर किया जाएगा।
