गौरव खन्ना का यूट्यूब चैनल फिर हुआ लाइव, खुद एक्टर ने दी जानकारी ।News4u36

गौरव खन्ना का यूट्यूब चैनल फिर हुआ लाइव, खुद एक्टर ने दी जानकारी

Mkyadu
3 Min Read
Advertisement Banner

टीवी एक्टर और ‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। एक्टर का यूट्यूब चैनल आखिरकार दोबारा रिकवर हो गया है। गौरव खन्ना ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की है और बताया कि पिछले कुछ दिन उनके लिए बेहद मुश्किल भरे रहे, लेकिन अब सब कुछ ठीक हो चुका है।

दरअसल, गौरव खन्ना का यूट्यूब चैनल लॉन्च के महज 24 घंटे के भीतर ही टर्मिनेट कर दिया गया था। इस खबर से उनके फैंस काफी निराश हो गए थे। हालांकि अब 6 दिन बाद चैनल दोबारा लाइव हो गया है और एक्टर ने इस पर दो नए वीडियो भी अपलोड किए हैं।

दोस्त मृदुल तिवारी की सलाह पर शुरू किया था यूट्यूब चैनल

गौरव खन्ना ने अपने करीबी दोस्त और यूट्यूबर मृदुल तिवारी की सलाह पर यूट्यूब की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने पहला व्लॉग पोस्ट किया, लेकिन कुछ ही समय बाद उनका चैनल अचानक टर्मिनेट हो गया। इसके पीछे की सही वजह सामने नहीं आई, लेकिन अब यूट्यूब की ओर से समस्या को सुलझा लिया गया है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की खुशखबरी

गौरव खन्ना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा,

“हेलो दोस्तों, मैं आप सबके साथ एक गुड न्यूज शेयर करना चाहता हूं। मेरा यूट्यूब चैनल फिर से स्टार्ट हो गया है। मुझे पता था कि ऐसा होगा, बस छुट्टियों की वजह से थोड़ा समय लग गया। काफी मुश्किलों के बाद चैनल वापस आया है। मैंने हार नहीं मानी और लगातार व्लॉग्स बनाता रहा।”


फैंस से की खास अपील

एक्टर ने आगे कहा,

“आप सब मेरे चैनल पर जाकर वीडियो देखें और अपना प्यार बरसाएं। मैं वादा करता हूं कि यहां आपको मेरा बेबाक और रियल अवतार देखने को मिलेगा।”


गौरव ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “देखो चैनल वापस आ गया”, जिसके बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आए। गौर करने वाली बात यह है कि 6 दिन पहले शेयर किया गया वीडियो अभी भी चैनल पर मौजूद है और उस पर अब तक 2.13 लाख (213K) से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

फैंस अब बेसब्री से गौरव खन्ना के आने वाले व्लॉग्स का इंतजार कर रहे हैं।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन