CM पद पर खींचतान के बीच सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की अहम बैठक ।News4u36

CM पद पर खींचतान के बीच सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की अहम बैठक

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। इसी बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच बुधवार सुबह अहम मुलाकात हुई। शिवकुमार नाश्ते के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां दोनों नेताओं ने मौजूदा हालात पर विस्तृत चर्चा की। शिवकुमार ने कहा, “आलाकमान जो कहेगा, मैं वही करूंगा।”

पार्टी हाईकमान के निर्देश पर हुई इस मीटिंग को विवाद सुलझाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, बैठक के बाद शिवकुमार सीधे दिल्ली रवाना हो सकते हैं, जहां आगे की रणनीति पर अंतिम फैसला होने की संभावना है।

उसी दौरान सिद्धारमैया ने भी बयान देते हुए कहा कि पार्टी के निर्देश ही सर्वोपरि हैं। उन्होंने कहा, “आलाकमान ने मुझे और शिवकुमार को बातचीत करने को कहा है। बदलाव पर हाईकमान जो निर्णय लेगा, मैं उसका पालन करूंगा। जरूरत पड़ने पर हम दिल्ली भी जाएंगे।” वहीं शिवकुमार ने दोहराया कि उन्हें किसी पद की जल्दी नहीं है और अंतिम फैसला पार्टी का होगा।

बैठक के बाद शिवकुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से कर्नाटक की प्राथमिकताओं और आगे की योजनाओं पर सार्थक चर्चा की है। इस बीच गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर सभी दावों और उम्मीदों पर पार्टी हाईकमान की नजर है और वे स्थिति को जल्द संभाल लेंगे।

कर्नाटक में आखिर विवाद क्या है?

कर्नाटक में सत्ता साझेदारी को लेकर लंबे समय से चर्चा है कि सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच ढाई-ढाई साल का फॉर्मूला तय हुआ था। कथित रूप से शिवकुमार से वादा किया गया था कि सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। 20 नवंबर को सरकार के ढाई साल पूरे हो चुके हैं, जिसके बाद बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। इससे पहले भी शिवकुमार समर्थक कई बार नेतृत्व परिवर्तन की मांग उठा चुके हैं।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन