Suniel Shetty के बयान से दुखी हुए किसान, एक्टर को भेजे टमाटर के पार्सल,अभिनेता ने मांगी माफी…

Sunil Shetty apologizes to the farmers for the tomato statement

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाए हुए हैं, और इसकी वजह है टमाटर की बढ़ती कीमतों पर दिया गया उनका बयान,एक्टर के बयान से किसान काफी दुखी हुए और उन्होंने इसकी कड़ी निंदा की,जिससे अब दुखी होकर सुनील शेट्टी ने किसानों से माफी मांगी है.

टमाटर की बढ़ी कीमतों से आम लोग हो चाहे कोई फेमस हस्ती सभी इससे परेशान हैं, इसी बीच बॉलीवुड में अन्ना कहे जाने सुनील शेट्टी ने कहा था कि इस महंगाई से उनकी रसोई पर भी पड़ रहा है। 

अपने बयान में एक्टर सुनील ने कहा था कि उन्होंने टमाटर खाना थोड़ा कम कर दिया हैं। उनके इस बयान ने एक नया विवाद छेड़ दिया है, एक्टर का ये बयान इतना वायरल हो गया की किसानों ने अब इसकी निंदा की है। 

खबर है कि, एक सामाजिक कार्यकर्ता तथा किसान संतोष मुंडे ने Sunil Shetty की आलोचना करते हुए,उनको टमाटर भेज विरोध जताया है. इन घटना ने अभिनेता सुनील को गहरा धक्का पहुंचाया है.

Sunil Shetty ने किसानो से मांगी माफी

 Sunil Shetty ने किसानों से माफी मांगते हुए कहा है कि ‘मैं हमेशा किसानों के समर्थन में हूं, उनके बारे में मैं ऐसी नकारात्मक बातें सोच भी नहीं सकता। हमेशा से ही मैंने उनके समर्थन से काम किया है। मैं चाहता हूं कि हमे अपने देसी उत्पादों को बढ़ावा देना चाहिए। ताकि हमारे सभी किसानों को इसका हमेशा फायदा मिले।’

सुनील ने आगे कहा ‘ सभी किसान मेरे जीवन का एक प्रमुख हिस्सा हैं। एक होटल बिजनेसमैन के तौर पर मेरा संबंध उनसे हमेशा प्रत्यक्ष रूप से रहा है। मेरे किसी भी तरह के बयान से यदि, जो की मैंने बोला भी नहीं है, उनको ठेस पहुंची है, तो मैं उनसे माफी मांगता हूं।उनके खिलाफ बोलना मैं कभी सपने में भी नहीं सोच सकता। कृपया करके मेरे बयान को गलत ढंग से पेश न करें।’

बात करे Sunil Shetty के वर्कफ्रंट की तो वे जल्द ही ‘हेरा फेरी 3’ के जरिए हसी का डोज लेकर आ रहें हैं.

Leave a Reply

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन