Bihar Election: भोजपुरी स्टार फेल! खेसारी और रितेश पीछे, मैथिली ठाकुर की जबरदस्त बढ़त

Bihar Election results: इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में भोजपुरी स्टारडम का जादू मतदाताओं पर असरदार साबित नहीं हुआ। भारी प्रचार, रोड शो और सोशल मीडिया पर मजबूत पकड़ होने के बावजूद बड़े भोजपुरी कलाकार अपने विधानसभा क्षेत्रों में वोटरों को प्रभावित नहीं कर पाए। शाम 4 बजे तक आए रुझान साफ इशारा करते हैं कि खेसारी लाल यादव और रितेश पांडे जैसे दिग्गज पीछे चल रहे हैं, जबकि भाजपा की युवा लोकगायिका मैथिली ठाकुर मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं।

छपरा में खेसारी लाल यादव पिछड़े, BJP की छोटी कुमारी आगे

छपरा सीट से RJD प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे खेसारी लाल यादव को लेकर राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना था कि उनका स्टारडम वोट में बदल सकता है। लेकिन रुझान बिल्कुल उलटी तस्वीर दिखा रहे हैं।
12वें राउंड तक:

BJP उम्मीदवार छोटी कुमारी — 40,185 वोट

RJD के खेसारी लाल यादव — 35,170 वोट


खेसारी यहां 5,000 से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं। यह भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े चेहरों में से एक माने जाने वाले खेसारी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

रितेश पांडे करगहर से चौथे नंबर पर, जन सुराज की उम्मीदों को झटका

भोजपुरी अभिनेता-सिंगर और जन सुराज पार्टी के स्टार उम्मीदवार रितेश पांडे भी करगहर सीट पर हार की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। शुरुआती कुछ राउंड में वे आगे जरूर थे, लेकिन वोटों की गिनती बढ़ने के साथ उनकी स्थिति लगातार गिरती गई।

21वें राउंड तक करगहर की तस्वीर:

JDU के वशिष्ट सिंह — 62,296 वोट

BSP के उदय प्रताप सिंह — 40,043 वोट

जन सुराज के रितेश पांडे — 10,294 वोट (चौथा स्थान)


PK की पार्टी जन सुराज को उम्मीद थी कि यह सीट उनकी पहली जीत का आधार बन सकती है, लेकिन रुझानों ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया है।

मैथिली ठाकुर ने दिखाई दमदार बढ़त, अलीनगर में मुकाबला रोमांचक

जहां भोजपुरी अभिनेता पिछड़ गए, वहीं BJP की 25 वर्षीय लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने अलीनगर सीट पर शानदार प्रदर्शन किया है। पहली बार चुनाव मैदान में उतरने के बावजूद उन्होंने मजबूत टक्कर दी और लगातार बढ़त बनाए रखी।

21वें राउंड तक:

BJP की मैथिली ठाकुर — 74,885 वोट

RJD के बिनोद मिश्रा — 66,284 वोट


अलीनगर में 80–90% ब्राह्मण वोटर परंपरागत रूप से BJP के साथ माने जाते हैं। पहली बार चुनाव लड़ने की चुनौती के बावजूद मैथिली ठाकुर अपने मजबूत जनाधार और लोकप्रियता के दम पर बढ़त बनाए हुए हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन