भूटान से बोले पीएम मोदी: “दुखी मन से आया हूं…” दिल्ली ब्लास्ट पर जताया शोक

भूटान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट पर गहरा दुख जताया है। राजधानी थिंपू में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा,

“आज मैं बहुत भारी मन से यहां आया हूं। कल शाम दिल्ली में जो दर्दनाक घटना हुई, उससे पूरा देश दुखी है। मैं पीड़ित परिवारों के दुख को समझता हूं। पूरा देश इस कठिन समय में उनके साथ खड़ा है।”


पीएम मोदी ने बताया कि वह रातभर जांच एजेंसियों के संपर्क में रहे और सभी एजेंसियां इस साजिश की तह तक जाने में जुटी हैं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा,

“जो लोग इस घटना के पीछे हैं, उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों को उनके अपराध की सज़ा जरूर मिलेगी।”


भूटान की राजधानी थिंपू में राजा के नेतृत्व में प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। इस दौरान दिल्ली ब्लास्ट में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया। भूटान नरेश ने कहा,

“हम इस दुख की घड़ी में भारत के साथ हैं और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।”


गौरतलब है कि इस घटना पर अमेरिका, इजरायल और कनाडा सहित कई देशों ने शोक जताया है और उम्मीद जताई है कि भारत दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन