क्लीन कोल कंपनी उठाएगी मृत लोको पायलट की बेटियों की पढ़ाई और शादी का खर्च: Bilaspur Train Accident ।News4u36

क्लीन कोल कंपनी उठाएगी मृत लोको पायलट की बेटियों की पढ़ाई और शादी का खर्च: Bilaspur Train Accident

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Bilaspur Train Accident
: बिलासपुर। हाल ही में हुए रेल हादसे के बाद अब पीड़ित परिवारों को राहत की उम्मीद दिखी है। क्लीन कोल एंटरप्राइजेज प्रा. लि. ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोको पायलट विद्या सागर कुशवाहा की तीनों बेटियों की शिक्षा और विवाह का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की है।

कंपनी के निदेशक संजय अग्रवाल ने बिलासपुर के जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर इसकी औपचारिक जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कंपनी इन बालिकाओं की पढ़ाई से लेकर शादी तक की पूरी जिम्मेदारी निभाएगी ताकि परिवार पर कोई आर्थिक बोझ न पड़े।

गौरतलब है कि 4 नवंबर 2025 को बिलासपुर में भीषण ट्रेन हादसा हुआ था, जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी। कंपनी ने हादसे में प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

इसके अलावा, जिस परिवार के सभी सदस्य इस हादसे में जान गंवा बैठे, उस परिवार के एकमात्र बचे बच्चे की शिक्षा की जिम्मेदारी भी कंपनी ने अपने ऊपर ली है।

कंपनी का कहना है कि फिलहाल दोनों परिवार गहरे सदमे में हैं, इसलिए स्थिति सामान्य होने के बाद उनके परिजनों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी लेकर सहायता प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

संजय अग्रवाल ने कहा कि “यह कदम हमारी सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं।”
पत्र की एक प्रति दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल रेल प्रबंधक को भी भेजी गई है।

यह पहल न केवल मानवीय संवेदना का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि इंसानियत आज भी जिंदा है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन