रायगढ़: कार चला रही युवती ने तीन लोगो को रौंदा, हो गई मौत ।News4u36

रायगढ़: कार चला रही युवती ने तीन लोगो को रौंदा, हो गई मौत

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

रायगढ़। जिले में 30 अक्टूबर को हुए भीषण सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। यह घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हा के चाल्हा चौक के पास हुई थी।

वीडियो में दिख रहा है कि एक बेकाबू कार रॉन्ग साइड से आती है और सड़क किनारे खड़ी महिला व बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार देती है। इसके बाद कार में सवार तीन लोग—एक युवती और दो युवक—वाहन छोड़कर मौके से फरार हो जाते हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार युवती चला रही थी। पुलिस ने बताया कि हादसा कार चालक की लापरवाही से हुआ है और फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है।

मृतकों में ललिता मिंज (35, रामपुर निवासी) शामिल हैं, जो सड़क किनारे खड़ी थीं। जबकि बाइक सवार फकीर मोहन पटेल (33, परसदा निवासी) और अमित किंडो (26, मैनपाट निवासी) की भी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शी प्रभा तिर्की ने बताया कि कार बहुत तेज गति में थी और पहले महिला को टक्कर मारी, फिर बाइक सवारों को रौंद दिया।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन