ननकी राम कंवर के हाउस अरेस्ट पर टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, कहा- यह दुर्भाग्यपूर्ण

सरगुजा। छत्तीसगढ़ की राजनीति में शनिवार को एक महत्वपूर्ण घटना सामने आई। पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर को रायपुर स्थित गहोई भवन में हाउस अरेस्ट कर दिया गया। इस मामले पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रतिक्रिया दी और इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।

टीएस सिंहदेव ने कहा कि यह विडंबना है कि छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री के रहते हुए, प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री को हाउस अरेस्ट करना पड़ा। उन्होंने आगे कहा, “पूर्व गृहमंत्री अपनी बात रखने में कभी हिचकिचाते नहीं हैं, लेकिन वर्तमान बीजेपी सरकार ने उन्हें नजरबंद करके रखा, यह अस्वीकार्य और दुर्भाग्यपूर्ण है।”

धरने के लिए रायपुर पहुंचे थे ननकी राम कंवर

जानकारी के अनुसार, ननकी राम कंवर मुख्यमंत्री निवास के बाहर कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग को लेकर धरना देने रायपुर पहुंचे थे। लेकिन प्रशासन ने उन्हें गहोई भवन में रोक दिया।

सुबह से ही एसडीएम और पुलिस अधिकारी भवन के बाहर तैनात रहे और मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया। कंवर अपने पीएसओ और समर्थकों के साथ भवन में मौजूद थे। समर्थक गेट खोलने की मांग करते रहे, लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। कंवर ने यहां तक कि गेट कूदकर बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।

दिनभर भवन के बाहर भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उनके बेटे संदीप कंवर ने पिता को मनाने की कोशिश की, लेकिन ननकी राम कंवर अपने फैसले पर अड़े रहे।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पहले भी लिख चुके हैं पत्र

ननकी राम कंवर लंबे समय से कोरबा कलेक्टर पर आरोप लगाते आ रहे हैं। उन्होंने पहले ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर चेतावनी दी थी कि यदि कलेक्टर को नहीं हटाया गया, तो वे 4 अक्टूबर से धरने पर बैठेंगे।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन