बिग बॉस 19: मालती चाहर बनेंगी दूसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री, जानें उनसे जुड़ी रोचक बातें ।News4u36

बिग बॉस 19: मालती चाहर बनेंगी दूसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री, जानें उनसे जुड़ी रोचक बातें

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

टीवी के सबसे विवादित और चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ ने दर्शकों का मनोरंजन का स्तर काफी बढ़ा दिया है। इस समय घर में कुल 14 कंटेस्टेंट मौजूद हैं, लेकिन अब शो में दूसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री आने की खबर सामने आई है।

शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा के बाद, मालती चाहर इस बार दूसरी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में घर में प्रवेश कर सकती हैं। हालांकि, शो के निर्माताओं ने अभी तक उनके नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

मालती चाहर कौन हैं?

क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन

मालती चाहर भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन हैं। वे केवल एक अभिनेत्री नहीं, बल्कि निर्देशक भी हैं। उन्होंने 2024 में रिलीज़ हुई लघु फिल्म ‘सात फेरे: अ ड्रीम हाउसवाइफ’ का निर्देशन किया है। इसके अलावा मालती को फिल्मों ‘जीनियस’ (2018) और ‘सदा वियाह होया जी’ (2022) से भी जाना जाता है।

मॉडलिंग और सौंदर्य प्रतियोगिताओं में अनुभव


मालती ने मॉडलिंग और ब्यूटी पेजेंट्स में भी भाग लिया है। 2009 में उन्होंने मिस इंडिया अर्थ का खिताब जीता और 2014 में फेमिना मिस इंडिया की उपविजेता भी रही हैं।

सोशल मीडिया पर हैं पॉपुलर

मालती चाहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव और लोकप्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ‘बिग बॉस 19’ में उनके आने की खबर से उनके फैंस में उत्साह का माहौल है।

बिग बॉस 19 में हाल की अपडेट

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ की शुरुआत 24 अगस्त से हुई थी। अब तक शो से नतालिया, नगमा मिराजकर और अवेज दरबार बेघर हो चुके हैं। इस हफ्ते अमाल मलिक, नीलम गिरी, नेहल चुडासमा, कुनिका, अशनूर कौर, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे और जीशान कादरी नॉमिनेट हैं।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन