कोयला खदान कर्मचारी निकला नक्सली, कोरबा में SIA की बड़ी कार्रवाई : Ramaa Icha Naxal korba

Ramaa Icha Naxal korba: कोरबा। छत्तीसगढ़ की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने नक्सल कनेक्शन का बड़ा खुलासा करते हुए कोयला खदान में काम कर रहे कर्मचारी रामा इचा को गिरफ्तार किया है। आरोपी नक्सली कई मजदूर संगठनों से जुड़ा हुआ था और लंबे समय से अंडरग्राउंड गतिविधियों में शामिल था।

नक्सलियों से सीधा संपर्क

जांच में पता चला है कि रामा का कनेक्शन जग्गू कुरसम उर्फ रमेश और उसकी पत्नी कमला कुरसम से था, जिन्हें पहले चंगोराभाठा से पकड़ा गया था।

यह नक्सली दंपति लगातार अपना ठिकाना बदलते रहते थे और हर तीन महीने में नई जगह शिफ्ट हो जाते थे।

कई बार वे काम छोड़कर बस्तर लौट जाते और फिर रायपुर या कोरबा में नया ठिकाना खोज लेते थे।

रामा ने कई बड़े नक्सलियों को रायपुर की झुग्गी बस्तियों में ठहराया और उन्हें सहयोग भी दिया।

पैसों का लेन-देन और बार-बार मुलाकात

SIA की जांच में सामने आया कि रामा इचा कई बार रायपुर जाकर जग्गू और उसकी पत्नी से मिला। इसके अलावा, जग्गू भी अपनी पत्नी के साथ कोरबा आकर रामा से मिला था। इनके बीच पैसों का लेन-देन भी हुआ है, जिससे नक्सलियों की गतिविधियों को आर्थिक मदद मिलती रही।

कोर्ट में पेशी और आगे की जांच

शनिवार शाम SIA ने रामा को बिलासपुर एनआईए कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। तकनीकी जांच के आधार पर एजेंसी ने दो और लोगों को हिरासत में लिया है, हालांकि अभी तक उनकी औपचारिक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन