आगरा से गिरफ्तार स्वामी चैतन्यानंद , 17 छात्राओं ने लगाए यौन शोषण के आरोप

दिल्ली पुलिस ने श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट (वसंत कुंज) के पूर्व संचालक स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। स्वामी पर संस्थान की कई छात्राओं ने यौन उत्पीड़न, धमकी और वित्तीय घोटालों के गंभीर आरोप लगाए हैं।

फरार होने के बाद आगरा से दबोचा गया

यौन शोषण के मामले सामने आने के बाद चैतन्यानंद लंबे समय से फरार था। उसकी तलाश में दिल्ली पुलिस की विशेष टीमें लगातार सक्रिय थीं। तकनीकी सर्विलांस के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की गई और आखिरकार आगरा से उसे हिरासत में लिया गया।

17 छात्राओं ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप

जांच के दौरान पुलिस को 17 छात्राओं ने अपने बयान दिए हैं। छात्राओं का कहना है कि आरोपी स्वामी उनसे अश्लील भाषा में बातचीत करता था, आपत्तिजनक मैसेज भेजता था और जबरन संबंध बनाने का दबाव डालता था।

पीड़िताओं का आरोप है कि आश्रम की कुछ महिला कर्मचारी और वॉर्डन भी इस पूरे मामले में शामिल थीं।

उनका कहना है कि इन कर्मचारियों ने छात्राओं पर स्वामी की बात मानने का दबाव बनाया।


धोखाधड़ी और आर्थिक घोटाले में भी नाम

केवल यौन शोषण ही नहीं, चैतन्यानंद पर आर्थिक गड़बड़ियों के भी आरोप हैं।

श्रृंगेरी मठ ने उससे सारे संबंध खत्म कर दिए और खुलासा किया कि उसने ट्रस्ट खाते से करीब 55 लाख रुपये हड़प लिए।

स्वामी पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का आरोप भी है।

पुलिस ने उसके संस्थान से फर्जी डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट वाली कार भी जब्त की थी।

वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े एक केस में उसकी अग्रिम जमानत याचिका हाल ही में खारिज हो चुकी थी।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन