दुर्ग से लापता राइस मिलर अनिल बंसल का शव शिवनाथ नदी से बरामद ।News4u36

दुर्ग से लापता राइस मिलर अनिल बंसल का शव शिवनाथ नदी से बरामद

Mkyadu
2 Min Read

दुर्ग। जिले के चर्चित राइस मिलर अनिल बंसल का शव बेमेतरा जिले के शिवनाथ नदी से बरामद किया गया है। शुक्रवार सुबह SDRF टीम ने शव को नदी से निकालकर पुलिस को सौंपा। शव को पोस्टमार्टम के लिए कचंदूर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इस घटना ने व्यापारिक जगत के साथ ही पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है।

गुमशुदगी से लेकर शव मिलने तक की पूरी कहानी

अनिल बंसल दुर्ग के कादंबरी नगर निवासी और ग्राम समोदा स्थित बजरंग एग्रोटेक (राइस मिल) के संचालक थे। गुरुवार देर रात उनके परिजनों ने मोहन नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने लगातार उनकी तलाश शुरू की।

आज सुबह पुलिस को बंसल की कार नंदिनी थाना क्षेत्र के अरसनारा एनीकेट के पास लावारिस हालत में मिली। मौके पर जांच करने पर पुलिस को उनकी चप्पल भी दिखाई दी, जिससे आशंका गहरी हो गई।

वीडियो और सुराग से मिला शव

पुलिस को अलग-अलग स्थानों से तीन वीडियो मिले, जिनमें नदी में एक शव बहता दिखाई दे रहा था। चूंकि नदी का बहाव तेज था, स्थानीय लोगों ने शव निकालने का जोखिम नहीं उठाया। इसके बाद SDRF टीम ने मोर्चा संभाला और बेमेतरा जिले के देवकर थाना क्षेत्र के परोपड़ा गांव के पास से शव को बरामद किया।

पोस्टमार्टम के बाद खुलेंगे राज

पानी में 24 घंटे से ज्यादा समय तक डूबे रहने से शव क्षतिग्रस्त हो गया था। अब पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल, परिजनों और व्यापारिक जगत में शोक की लहर है।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन